• August 6, 2025

उसलापुर में मवेशी चर रहे फसल, 15 साल से ऐसे ही हालात, शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

उसलापुर में मवेशी चर रहे फसल, 15 साल से ऐसे ही हालात, शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

ताराचंद पाल ग्राम झीरिया के सरपंच प्रतिनिधि हैं जिन्होंने जानकारी दी की झिरिया के समीप उसलापुर गांव के जंगल में डेढ़ सौ एकड़ में बनदेलीन गाय जंगली पशु अपना प्रवासी इलाका बनाए हुए हैं और आसपास के 20 गांव इस जंगली गाय से प्रभावित है,यह जंगली पशु रात में निकलकर आसपास के गांव में फसलों को चर कर नुकसान पहुंचा रही हैं, गांव वाले एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और उन्होंने यह शिकायत की की उनकी यह समस्या पिछले 15 वर्षों से बनी हुई है, गांव के लोगों ने गुहार लगाई है कि उन्हें इस जंगली पशु से छुटकारा दिलाने के लिए शासन ,प्रशासन सजकता से कोई उपाय करें, उसलापुर के पास से निकलने वाले यह जंगली पशु 1200 एकड़ की जगह को नुकसान पहुंचाने का काम लगातार रोज रात को कर रहे हैं, उसलापुर ,बिटकुली , झिरिया, बिरनपुर, वनसूली, चंदनू,घाटोली रानू ,घंसौली, रवेली केसतरा , नवागांव, तूमा, करंजिया ,पुरी, करेली यह सभी गांव इन पशुओं से प्रभावित है, इन पशुओं को जंगल में ले जाकर छोड़ना या तो उनके चारे, पानी की व्यवस्था करने के लिए गांव झिरिया के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने समस्याओं की सूचना अधिकारियों तक पहुंचाई। कलेक्टर महोदय ने एसडीओ वन विभाग को इस प्रकार की जानकारी के लिए संज्ञान लेने को निर्देशित किया है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…