- August 7, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मोर तिरंगा मोर अभिमान तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के पश्चात दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू , निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक जितेंद्र वर्मा , महापौर अलका बाघमार ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, डॉ बालमुकुंद देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति श्याम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, अभियान की सदस्य गायत्री वर्मा उपस्थित रहे | आयोजित कार्यशाला में मोर तिरंगा मोर अभिमान तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को शत-शत सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिया गया साथ ही कार्यक्रम की सफलता को लेकर दायित्व का भी निर्धारण किया गया कार्यशाला के पश्चात 17 मंडल के अध्यक्ष को तिरंगा भेंट किया गया |
आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के द्वारा जिस स्तर पर कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार किया गया है उसे हमे पूरी तारतम्यता के साथ पूर्ण करना है प्रदेश स्तरीय बैठक के पश्चात जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न होने जा रहे हैं उसके बाद मंडल स्तर पर एवं शक्ति केंद्र स्तर पर भी कार्यक्रम करना है कार्यक्रम को हम दो तरीके से सफल कर सकते हैं पहले जन भागीदारी से दूसरा शासन प्रशासन के सहयोग से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा इस कार्यक्रम के संपादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा चुका है हम सभी को बूथ स्तर मंडल स्तर फिर जिला स्तर पर हमें कार्यक्रम करने हैं तिरंगा झंडा बुथ स्तर पर लगा सके हमें इसका प्रयास करना है और यह सब हमें सामूहिक रूप से प्रयास करके करना है आप सभी संगठन के प्रमुख लोग उपस्थित हैं और पूर्व में भी ऐसे कार्य आप सभी के द्वारा संपादित किया गया है कम से कम हर बुथ पर 50 जगह पर झंडा लगा सके ऐसा प्रयास हम करेंगे और आप सभी के परस्पर सामंजस ताल मेंल और मेहनत से अधिक से अधिक हम सभी को लगाना है यह अभियान लोगों को एक साथ लाने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने का अवसर होता है और हम सभी अपना इस महा यज्ञ में अपनी आहुति अवश्य प्रदान करें |
श्री यादव ने आगे कहा कि 14 अगस्त को देश की आजादी के पूर्व देश का विभाजन हुआ था जिसे हम विभाजन विभीषिका के रूप में मनाते हैं उस समय हम सभी आज भी याद करते हैं पर आज इन चीजों को हम याद करते हैं तो आज भी मन में सिहरन पैदा हो जाती है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं आप सभी इस मोर तिरंगा मोर अभिमान तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि विगत कुछ वर्षों से हम सभी मोर तिरंगा मोर अभिमान तिरंगा यात्रा कार्यक्रम मना रहे हैं और यह कार्यक्रम आम जनमानस भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है बस उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता होती है और इस कार्य को आप सभी मिलकर प्रयास करेंगे तिरंगा भारत की एकता अखंडता और गौरव का प्रतीक है यह अभियान लोगों को साथ लाने और उनको अंदर राष्ट्रवाद की भावना का अलख जगाने का एक शानदार अवसर होता है आप सभी सभागार में प्रमुख उपस्थित हैं आप सभी यह चिंतन अवश्य करें की तिरंगा सही तरीके से फहराया जाए और उसका सम्मान किया जाए अपने दोस्तों परिवार और पड़ोसियों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर mygov पोर्टल पर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं
श्री कौशिक ने आगे कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने आग्रह किया है कि कार्यक्रम शक्ति केंद्र स्तर पर भी हो सके इसका हमें मुख्य रूप से चिंतन भी करना है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कार्यक्रम की सफलता आप सभी के ऊपर है हर बार की तरह आप इस बार भी इसे बेहतर रूप से संपन्न करेंगे |
निवृत्तमान जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार तिरंगा यात्रा अभियान का नाम मोर तिरंगा मोर अभिमान के नाम से किया जाएगा और आप सभी प्रत्येक कार्यक्रम के पश्चात अपने सोशल मीडिया के निजी प्लेटफॉर्म में इसे अवश्य अपलोड करेंगे खासकर इस बैठक के पश्चात तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपनी फोटो अपलोड करेंगे कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र वर्मा ने उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोतही नहीं बरती जाएगी मंडलों की बैठक में हमें शक्ति केंद्र इस तरह बुथ स्तर के भी पदाधिकारी को बुलाना है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत का सपना 2047 तक देखा है और इसके लिए हम सभी को जुटना पड़ेगा अभियान के माध्यम से बच्चे बच्चे के मन में भी हमें देश प्रेम की भावना जागनी है आप सभी से आग्रह है कि कार्यक्रम का संपादन बेहतर ढंग से हो सके इसका हमें चिंतन करना है | आयोजित कार्यशाला का संचालन अभियान समिति के जिला सदस्य गायत्री वर्मा ने किया और आभार दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने किया |
आयोजित कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंदर खुराना मंत्री आशीष निमजे रोहित साहू दीपक चोपड़ा मनोज मिश्रा कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सह संयोजक विनय महोबिया कुम्हरी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ,मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर कौशल साहू मनमोहन शर्मा महेंद्र लोढ़ा हेमंत सिंन्हा राजू जंघेल अनुपम साहू लिकेश्वर देशमुख धर्मेंद्र सिन्हा कमलेश साहू कमलेश चंद्राकर ज्योति प्रकाश साहू रानी बंछोर लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट बीरबल पटेल साजन जोसेफ दिव्या कलिहारी विनायक ताम्रकार अनूप गटागट तेखन सिन्हा राजेश सिंह राजपूत नवीन पवार शिवेंद्र परिहार रोहित राजपूत दिलीप गुप्ता गिरश साहू सुनील अग्रवाल जय श्री राजपूत नीतू श्रीवास्तव अनिकेत यादव अंजू यादव कल्पना यादव, झरना वर्मा मौसमी ताम्रकार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




