- August 9, 2025
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम यूथ स्टार्टअप अवार्ड 2.0 में होगा साजन जोसेफ का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम यूथ स्टार्टअप अवार्ड 2.0 के कार्यक्रम में दिल्ली में सम्मानित होंगे अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ
राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न से सम्मानित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नाम से डॉक्टर कलाम युथ स्टार्टअप अवार्ड 2.0 आयोजित की गई है पूरे देश भर से चुनिंदा लोगों का चयन किया गया था जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से दुर्ग जिला भाजपा अल्प संख्या मोर्चा के अध्यक्ष साजन जोसेफ ( James Nechicattu ) चुने गए हैं 12 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित कर चयनितों का सम्मान किया जाएगा | उनके चयन पर दुर्ग सांसद, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित विधायक ,महापौर, सभापति ,संगठन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने हर्ष जाहिर करते हुए उन्हें अपनी बधाई शुभकामनाएं प्रदान की
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ ने डॉ कलाम यूथ स्टार्टअप अवार्ड 2.0 कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि
डॉ. कलाम यूथ फेस्टिवल अवार्ड, जिसे “डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0” के नाम से भी जाना जाता है, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित एक पहल है। यह पुरस्कार उन अल्पसंख्यक युवाओं को दिया जाता है जिन्होंने नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। 12 अगस्त, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
यह पुरस्कार “कलाम को सलाम” अभियान का हिस्सा है, जिसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने डॉ. कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर शुरू किया था। यह अभियान डॉ. कलाम के विचारों और मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाने और उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है |




