• August 9, 2025

सरोज पांडे ने की भगवान शिव की उपासना, किया अभिषेक, विधायक गजेंद्र हुए शामिल

सरोज पांडे ने की भगवान शिव की उपासना, किया अभिषेक, विधायक गजेंद्र हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

देवों के देव महादेव के प्रिय व पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी के जलपरिसर, दुर्ग स्थित कार्यालय के समीप महादेव व मां भगवती के मंदिर में दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव के द्वारा अभिषेक, पूजन व आरती कर प्रदेश व शहरवासियों के कल्याण के लिए मंगलकामना किया गया, जिसमें विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय जी उपस्थित रहीं, विधायक गजेन्द्र यादव ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर शहर के सबसे शांतिपूर्ण व आनंदपूर्ण वातावरण का अनुभव किया और मंदिर परिसर में शेड निर्माण का घोषणा किया।
इस अवसर पर सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने भी बाबा भोलेनाथ व मातारानी का पूजन कर देश, प्रदेश एवं शहरवासियों के मंगलमय जीवन के लिए कामना किया। सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मानना है कि विकास और विरासत साथ-साथ चलने चाहिए मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं आज छत्तीसगढ़ में हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के विकास के लिए बेहतर कार्य के साथ ही मंदिरों और तीर्थ स्थलों को भी संवारने का काम कर रही है। दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सावन मास के अंतिम दिन महादेव और मातारानी से आज हमने प्रदेश व शहरवासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना किया है बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से प्रदेश और शहर का विकास गति के साथ हो रहा है और दुर्ग शहर प्रगति की नई उच्चाइयों की ओर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकार, भाजपा वरिष्ठ नेत्री पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…