• August 11, 2025

विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से किसानों को मिला पानी, खपरी नहर से छोड़ा गया पानी 25 गांव के किसान होंगे लाभान्वित

विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से किसानों को मिला पानी, खपरी नहर से छोड़ा गया पानी 25 गांव के किसान होंगे लाभान्वित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर खपरी नहर से किसानों के लिए पानी छोड़ा गया है। विधायक के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पानी की समस्या को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आज खपरी नहर माइनर से पानी छोड़ा गया है।

इससे 25 गांव के किसानों को लाभ होगा और उनकी फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा। किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है, क्योंकि उन्हें अपनी फसलों के लिए आवश्यक पानी मिल गया है।
विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि पानी की समस्या का समाधान किया जाए। उनके प्रयासों से आज किसानों को राहत मिली है और वे अपनी फसलों को बेहतर तरीके से देख रेख कर सकेंगे और खेती किसनी के काम में तेजी आयेगी।

इस पहल के लिए किसानों ने विधायक ललित चंद्राकर का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “किसानों की खुशहाली और समृद्धि ही हमारे क्षेत्र की प्रगति की कुंजी है। मैं अपने क्षेत्र के किसानों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। आज खपरी नहर से पानी छोड़ने से 25 गांव के किसानों को लाभ होगा और उनकी फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…