• August 11, 2025

प्रसूता महिलाओं को सुरक्षा देने चलाया जा रहा अभियान, 24 तक घर घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

प्रसूता महिलाओं को सुरक्षा देने चलाया जा रहा अभियान, 24 तक घर घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

डॉ अमृतलाल रोहलेडर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा से ट्राइसिटी एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ बेमेतरा योगेश तिवारी ने विशेष चर्चा की। उन्होंने हेल्थ विभाग में चल रहे कार्यक्रमों की कुछ इस तरह से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का कार्यक्रम शासन के द्वारा 9 तारीख और 24 तारीख को चलाया जाता है। इसका उद्देश्य गर्भवती माताओ को सुरक्षा प्रदान करना, उनकी सही समय पर जांच उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, जिससे गर्भवती माता का स्वास्थ प्रसव हो सके और जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें, छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती का आयोजन भी किया जाना है, जिसमें CHMO ने जानकारी दी और कहा कि इसमें बुजुर्गों का सम्मान, स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा, ऐसे बच्चे जो कुपोषित है या गंभीर बीमारी से पीड़ित है, उन्हें कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और उनके रोगों का उपचार भी किया जाएगा, और एक प्रश्न था स्टॉफ नर्सो का तीन-चार माह से वेतन रुका हुआ था, इस प्रश्न पर जिला चिकित्सा अधिकारी बेमेतरा डॉक्टर अमृतलाल रोहलेडर ने कहा कि कलेक्टर महोदय से इस विषय पर चर्चा की गई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके वेतन विसंगति को शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा और डीएमएफ फंड से उनका भुगतान किया जाएगा, यदि कम पड़ा तो किसी अन्य मद से उनका रुका वेतनमान दिया जाएगा।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265741003,


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…