• August 11, 2025

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ खुलासे पर दुर्ग में कांग्रेस का हल्ला बोल, लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं: अरुण वोरा

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ खुलासे पर दुर्ग में कांग्रेस का हल्ला बोल, लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

हाल के दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह उजागर किया कि किस तरह मतदाता सूची में हेराफेरी कर फर्जी पते, डुप्लीकेट नाम, अमान्य फोटो और गलत पंजीकरण के जरिए बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। राहुल गांधी ने विशेष तौर पर कर्नाटक के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां करीब 1,00,250 वोट अवैध तरीके से जोड़े गए, जो कि हर 6 में से 1 वोट के बराबर है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सार्वजनिक करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

आज 11 अगस्त को राजीव भवन, दुर्ग में दुर्ग जिला कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहुल गांधी के ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण एवं रिकॉर्डेड वीडियो स्क्रीनिंग प्रोजेक्टर के माध्यम से की गई, जिसे उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गंभीरता से देखा और सुना।

मीडिया को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने कहा राहुल गांधी जी ने जो तथ्य और सबूत सामने रखे हैं, वे केवल चौंकाने वाले ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को झकझोर देने वाले हैं।मतदाता सूची में मकान नंबर जैसे फर्जी पते जोड़कर हजारों-लाखों वोट बनाए गए हैं। यह केवल चुनावी धांधली नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है।

हमारी मांग साफ है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सार्वजनिक करे, ताकि उसकी स्वतंत्र जांच हो सके। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र की नींव हैं और हम इस नींव को कमजोर नहीं होने देंगे।चुनाव तभी सार्थक हैं जब वे पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हों। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को आखिरी सांस तक लड़ेगी, क्योंकि यह किसी दल की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकार और लोकतंत्र की अस्मिता की लड़ाई है।

इस कार्यक्रम में अरुण वोरा सहित पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, शिजु एंथोनी, पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, अल्ताफ अहमद, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…