- August 11, 2025
चुनाव और वोट की चोरी कर प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी: राहुल गांधी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
राहुल गांधी की इलेक्शन वह चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस क प्रसारण आज दुर्ग राजीव भवन में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया जिसमें ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर , भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ,, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा शहीद सैकड़ों कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के वोट चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण को सुना और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को भाजपा को चुनाव दिखाने में सहयोगी बताया ।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी ने लगातार चुनाव में एग्जिट पोल सभी रुझान bjp के खिलाफ होने के बाद हरियाणा महाराष्ट्र के विधानसभा में लोकसभा में bjp की जीत के बाद जांच करने की मांग की राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल लिस्ट की मांग चुनाव आयोग अभी तक नहीं दे रहा है ।
महाराष्ट्र में पूरी लहर कांग्रेस गठबंधन की जीत उसके बाद 288 में से 234 सीट बीजेपी का जितना वहां के मतदाता सहित पूरे देश को स्तब्ध करने वाली खबर थी । इसके बाद राहुल गांधी जी के निर्देश पर करनाटक की सेंट्रल बेंगलुरु लोकसभा सीट के महादेवपुर विधानसभा की जांच में 1002500 फर्जी वोट पाए गए । जिसमें 11965 ऐसे थे जो एक ही नाम के चार अलग अलग पोलिंग बूथों में उनका नाम था । 40005 ऐसे वोटर्स थे जिनका एड्रेस सही नहीं था । 10452 वोटर्स थे जो एक ही एड्रेस में 80/90 वोटर्स जोकि महादेव पूरा विधानसा में मुन्नी रेड्डी गार्डन के हाउस 35 में 80 वोटर्स का नाम लेकिन 10/15 के मकान में केवल 1 ही व्यक्ति रहता है । वो मकान का मालिक बीजेपी नेता रवि रामा रेड्डी है । 4132 ऐसे वोटर्स या तो इनकी फोटो नहीं या फोटो छोटी और धुंधली है ।
33692 ऐसे वोटर्स जो फॉर्म 6 भरे फर्स्ट टाइम वाइट करेंगे। और उनकी उमर 70/80 साल की है । ये सिर्फ एक विधान सभा का है ।
राहुल गांधी ने कहा कि हमें पूरे देश की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट दे दे तो हम साबित कर देंगे , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीत कर नहीं वोट और इलेक्शन चोरी कर प्रधानमंत्री बने है । राकेश ठाकुर ने बताया बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए । चुनाव आयोग से 65 लाख नाम की जानकारी और नाम काटने का कारण पूछने पर चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा । किसी भी राज्य मैं 65 लाख मतदाताओं का नाम काटना बहुत बड़ी बात है चुनाव को सीधा-सीधा प्रभावित करने वाला कार्य है । ये सिर्फ चोरी नहीं बल्कि आम आप मतदाता के वोट से बनाने वाली सरकार के जनमत के खिलाफ कार्य है ।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा की चुनाव आयोग की ऐसी कारगुजरिया लोकतंत्र में निष्पक्ष निर्वाचन और चुनाव की भीम की विपरीत है और अपराधिक कृत्य है । चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं बल्कि भाजपा को चुनाव जीतने का कार्य कर रहा है ।
भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू,, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल एक विधानसभा के ही साक्ष्य के साथ चुनाव आयोग पर और नरेंद्र मोदी पर इलेक्शन और वोट चोरी का आरोप लगाया जिस पर चुनाव आयोग द्वारा आरोप की जांच करने के बजाय उल्टा राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगा जा रहा है । देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है । जिसे कांग्रेस कभी होने नहीं देगी ।
आज की राहुल गांधी की वोट चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण को सुनने वालो में अलताफ अहमद संजय कोहले , नासिर खोखर भोला महोबिया राजकुमार नारायणी, आनंद ताम्रकार, राजकुमार पाली , अजय मिश्रा, गोलू गुप्ता , संजू धनकर , मोहित वाल्दे, सुमित घोस, सौरभ ताम्रकार, सुशील भारद्वाज, चिराग शर्मा , रत्ना नरम देव, सुजीत बघेल,प्रदेश सचिव कांग्रेस राम सूर्यवंशी, करीम खान, हरीश ठाकुर,अरुण वर्मा, मन्नूलाल यादव, कमलेश साहू, संजय देशलहरे, सरोजनी चंद्राकर, सुनीता चन्नेवार, रामप्यारी वर्मा, सुमन वर्मा, पालेश्वर ठाकुर , हितेश निर्मलकर, बीके साहू, रवि साहू अमलेश्वर,, नंद कुमार कश्यप, मोहम्मद रफीक, नरसिंहनाथ, दीपक भाटिया, उमाशंकर साहू, मोहम्मद आजाद, केशव बनछैर, विनोद गुप्ता, गोविंद, प्रमोद प्रभाकर, सीजू एंथोनी, शेख अकरम गगन त्रिपाठी सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे ।




