• August 12, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पूर्व माध्यमिक शाला अंजोर में किया थाली वितरण

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पूर्व माध्यमिक शाला अंजोर में किया थाली वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में ग्राम अंजोरा में उभय राम साहू की जन्म दिन के उपलक्ष्य में एक सराहनीय और जनहितकारी पहल की गई। प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, थनौद के 183 छात्र-छात्राओं को स्टील की थालियाँ प्रदान की गईं।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उभय राम की बेटी जनपद सदस्य संगीता साहू, बेटा उपसरपंच माखन साहू, हरि सारथी, आशीष सिंह, प्राचार्य होरी लाल चतुर्वेदी, शिक्षिका अंजुलता त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, उमा राठौर, सुमाशीन ऐलन, अभिलाष साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जागरूक करेगी। विधायक ललित चंद्राकर की इस पहल की सराहना करते हुए, ग्राम अंजोरा के निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…