- August 12, 2025
पतोरा के पंचायत प्रतिनिधि सचिव को हटाने लामबंद, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा।
ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच नेमिन साहू और उपसरपंच दुर्गेश्वरी साहू कलेक्ट्रेट पहुंच कर ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरण कर उचित कार्यवाही के लिए आवेदन किया। यह जनपद पंचायत बेरला का मामला सामने आया, जिसमें सरपंच और उपसरपंच ने ही सचिव को हटाने की मांग की, पतोरा की वर्तमान सचिव अनीता मारकंडे जो वर्तमान में ग्राम पंचायत पतोरा में पदस्थ है, उनके द्वारा ग्राम के रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं से ग्राम वासियों को वंचित किया जा रहा है ,ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधा जैसे बिजली ,पानी एवं अन्य सुविधा को प्रदान नहीं कर पा रही हैं ,कुछ बोलने पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्राम वासियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने में उतारू हो जाने का जिक्र आवेदन में किया गया है जिसके नाम से ग्रामवासी गण सरपंच उप सरपंच एवं पंच तथा ग्रामवासी पतोरा , परेशान और त्रस्त हैं। ग्राम पंचायत सचिव अनीता मारकंडे के मनमानी के चलते ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच एवं पंचगण तथा ग्राम वासियों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत के लिए शासन के द्वारा जारी जनहित कार्यों एवं ग्राम वासियों को शासन की योजनाओं जैसे पेंशन, जाति प्रमाण पत्र ,निवासी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आए दिन कार्यालय एवं अधिकारियों की चक्कर काटने पड़ रहे हैं, ग्राम पंचायत सचिव अपनी मनमानी के चलते पंचायत को चला नहीं पा रही है, इस परेशानी के चलते सरपंच और उपसरपंच कलेक्ट पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया और कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर महोदय से निवेदन किया और उनका कहना है कि यदि इस विषय पर उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो भविष्य में ग्राम वासियों एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि गण उग्र धरना एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे जिससे समस्त कार्य प्रभावित होगा और इसकी समस्त जवाबदारी शासन, प्रशासन की होगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




