• August 15, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए की अपील

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की और कहा कि आइए, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और स्वतंत्रता का उत्सव मिलकर मनाएं।

“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने और हमारे देश की आज़ादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण देना है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ़ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह अभियान हमें हमारी आज़ादी के महत्व की याद दिलाता है और हमें एकजुट होकर अपने देश के प्रति अपने प्रेम और गर्व को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान करें।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…