• August 15, 2025

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए अरुण वोरा; कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से किया संवाद

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए अरुण वोरा; कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से किया संवाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग : नई दिल्ली राजधानी स्थित इंदिरा भवन कांग्रेस मुख्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी भी उपस्थित रहे।

तेज बारिश के बीच आयोजित इस गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम ने देशभक्ति की अद्वितीय छवि प्रस्तुत की। बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी द्वारा बिना छाता लिए तिरंगे को सलामी देना समारोह का विशेष आकर्षण रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से आत्मीय संवाद किया।

अरुण वोरा इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। इसी दौरान वे आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित हुए।

यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नये मुख्यालय इंदिरा भवन के भूमि पूजन का सौभाग्य दुर्ग और देश की राजनीति के अनमोल मोती, वरिष्ठ राजनेता श्रद्धेय मोतीलाल वोरा को प्राप्त हुआ था। भवन के निर्माण में भी उनकी सबसे अहम भूमिका रही है।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…