• August 15, 2025

रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया

रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय बेमेतरा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारत वर्ष की आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बेमेतरा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर द्वारा भारत माता की पूजा-अर्चना एवं तिरंगा झंडा फहराने के साथ हुई।

अपने संबोधन में डॉ. भंडारकर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह देश के इतिहास को स्मरण करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को भारत देश, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं कृषि महाविद्यालय बेमेतरा की उपलब्धियों से अवगत कराया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत अधिष्ठाता महोदय ने नशा मुक्ति सप्ताह परिपालन के अंतर्गत सभी को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व आयोजित रंगोली, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. टी. डी. साहू ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता की विरासत को संजोने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में मिष्ठान वितरण कर आजादी की वर्षगांठ का उत्सव संपन्न हुआ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…