• August 17, 2025

मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने कैट द्वारा कल सेमिनार का आयोजन

मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने कैट द्वारा कल सेमिनार का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई ने मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने कदम बढ़ाया है। इसे लेकर आहार क्रांति मिशन अंतर्गत संगठन द्वारा कल 17 अगस्त को इंदिरा मार्केट स्थित राजधानी खादी ग्रामोद्योग (बल्लेवालर हाउस) में पॉजीटिव मिलेट्स पर नि:शुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया है। यह सेमिनार दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
सेमिनार में मिलेट्स एक्सपर्ट नीति बल्लेवार और डाइटिशियन डॉ. गूंजा पिंचा मुख्य वक्ता होगी। वे मिलेट्स को लेकर आजीविका और बाजार के अवसर, मिलेट्स आधारित रेसिपी, परम्परागत व आधुनिक उपयोग और पोषण विषय पर जानकारी देगी। यह सेमिनार कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।
उन्होने महिलाओं से सेमीनार में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि स्वावलंबी भारत अभियान के तहत हम अपने देश की पारंपरिक और पौष्टिक आहार पद्धतियों को अपनाएं। भारतीय संस्कृति में सदियों से जो स्वदेशी आहार हैं, वे न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। इस अभियान का उद्देश्य हमारे आहार में उन चीजों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है जो हमारे देश की जड़ों से जुड़ी हैं और जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…