• August 18, 2025

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं के निर्माण के लिए भूमि पूजन

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं के निर्माण के लिए भूमि पूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में नारधा ,दुर्ग में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं के निर्माण के लिए भूमि पूजन 17 अगस्त को सभी क्लब के सदस्यों के बीच किया गया। मौके में प्रिंसिपल मैडम, सभी अध्यापक, स्कूल के बच्चे, भिलाई राउंड टेबल के चेयरमैन ध्रुव रस्तोगी और सरपंच महोदय मौजूद थे।।

 

इन कक्षाओ के निर्माण से छात्रों को हो रही असुविधा से आराम मिलेगा और पढ़ने हेतु एक अनुकूल वातावरण भी बनेगा।

इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभात , कोडिया, समोदा, कोसा नगर , बापू नगर, भसीन तथा ननखट्टी, धौर, बोरी में स्कूली कक्षाओ का निर्माण कराया गया है। भिलाई राउंड टेबल पिछले 10 सालों से निष्पक्ष इन कक्षाओ का निर्माण कर रहा है।

अभी तक कुल 48 कक्षाओ का निर्माण दुर्ग भिलाई की विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। इसके अलावा भिलाई राउंड टेबल द्वारा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है।

भिलाई राउंड टेबल स्कूली बच्चों से जुड़ी ज़रूरत की चीजो का भी हमेशा से योगदान करता आया है। कभी खाना खाने के बर्तन, तो कभी बच्चों के जूते और मफलर तो कभी किसी स्कूल में वाटर फ़िल्टर विभिन्न कार्यो मैं हमेशा भिलाई राउंड टेबल का योगदान रहा है।

गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 2 करोड़ की लागत से 48 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…