• August 18, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी इंडियन नेवी में चयनित कु. सविता साहू को शुभकामनाएं

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी इंडियन नेवी में चयनित कु. सविता साहू को शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसमड़ा निवासी कु. सविता साहू पिता मनोज कुमार साहू माता संगीता साहू उम्र 18 वर्ष इंडियन नेवी (अग्निवीर) में चयनित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात प्रथम गांव आगमन पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास स्थान पहुंचकर आत्मीय मुलाकात कर स्वागत और अभिनंदन किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कु. सविता साहू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से ग्राम रसमड़ा का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि कु. सविता साहू की इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर कु. सविता साहू के परिवार जन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कु. सविता साहू का स्वागत और अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज साहू संगीता साहू चुरावन साहू कुम्हारी नगर परिषद अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद सदस्य अशोक कुमार साहू टाकेश्वरी साहू देव प्रसाद साहू नंदू निर्मलकर चमन यदु उमाकांत साहू राजा साहू पुष्पा साहू रुद्रमणि साहू डाली साहू आरती साहू, राजकुमार निर्मल आकाश शर्मा लता वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…