• August 19, 2025

निगम का बड़ा एक्शन आज फिर चार बकायादारों के नल कनेक्शन काटे गए,टैक्स वसूली में निगम का एक्शन मोड, बकायादारों में मची खलबली

निगम का बड़ा एक्शन आज फिर चार बकायादारों के नल कनेक्शन काटे गए,टैक्स वसूली में निगम का एक्शन मोड, बकायादारों में मची खलबली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग राजस्व वसूली को लेकर लगातार सख्ती दिखा रहा है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। टीम ने चार ऐसे घरों के नल कनेक्शन काट दिए जिन्होंने वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया था।

इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम वार्ड 2 राजीव नगर, वार्ड 5 मरार पारा, वार्ड 6 ठेठवार पारा और वार्ड 42 कसारीडीह क्षेत्र पहुँची। टीम ने मौके पर जाकर बकाया करदाताओं को अंतिम चेतावनी देने के बाद उनके नल कनेक्शन काट दिए।

इन बकायादारों पर हुई कार्रवाई

1. बुधारू ढीमर पिता केजू राम, वार्ड 2 राजीव नगर – वर्ष 2010 से 2025-26 तक बकाया टैक्स राशि ₹49,390।

2. लता बाई पति सुंदर लाल सोनी, वार्ड 5 मरार पारा – वर्ष 2004 से 2025-26 तक बकाया टैक्स राशि ₹84,720।

3. अशोक कुमार शर्मा पिता मोहन प्रसाद शर्मा, वार्ड 6 ठेठवार पारा – वर्ष 2011 से 2025-26 तक बकाया टैक्स राशि ₹57,560।

4. अनंत राम साहू पिता रतन लाल साहू, वार्ड 42 कसारीडीह – वर्ष 2013 से 2025-26 तक बकाया टैक्स राशि ₹57,989।

आयुक्त की सख्त चेतावनी

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि निगम की वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा जो लोग वर्षों से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। नागरिकों को समझना होगा कि टैक्स की राशि से ही शहर का विकास और सुविधाओं का संचालन होता है। निगम बकाया करदाताओं को बिल्कुल भी बख्शने वाला नहीं है।”

असर और संदेश

इस कार्रवाई के बाद इलाके में संदेश गया कि नगर निगम अब किसी भी तरह की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं करेगा। नियमित करदाता नागरिकों ने भी इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे टैक्स जमा करने वालों और न करने वालों के बीच समानता का माहौल बनेगा।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…