• August 21, 2025

कलेक्टर के मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय बेमेतरा में लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न, कुल 200 बच्चों को मिलेगा प्रवेश

कलेक्टर के मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय बेमेतरा में लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न, कुल 200 बच्चों को मिलेगा प्रवेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।
कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन तथा अधिकारीगण की उपस्थिति में आज केंद्रीय विद्यालय बेमेतरा में कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से किया गया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा लॉटरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लॉटरी के एक दिन पूर्व ही अभिभावकों के अवलोकन हेतु पंजीकृत विद्यार्थियों की सूची विद्यालय परिसर में प्रदर्शित की गई थी। इस वर्ष कुल 685 प्रवेश पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त हुए थे। प्रातः 10 बजे से अभिभावकों की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया प्रारंभ हुई और शाम 6 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई। लॉटरी परिणाम भी तत्क्षण विद्यालय परिसर में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर दिया गया।

विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 1 से 5वीं तक प्रत्येक कक्षा में 40-40 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रकार कुल 200 बच्चों का चयन प्रवेश हेतु किया गया है। लॉटरी परिणाम के आधार पर कक्षा-वार प्रवेश सूची कल से जारी की जाएगी तथा चयनित बच्चों का प्रवेश भी कल से प्रारंभ होगा।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लॉटरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी ढंग से सम्पन्न की गई है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…