• August 21, 2025

दुर्ग में मंत्री गजेन्द्र यादव का ऐतिहासिक स्वागत

दुर्ग में मंत्री गजेन्द्र यादव का ऐतिहासिक स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रदेश सरकार में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधायी मंत्री बनाए जाने के बाद गजेन्द्र यादव शुक्रवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र दुर्ग पहुँचे। उनके आगमन पर पूरे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक सड़कों पर उमड़ पड़े और भव्य स्वागत कर अपने चहेते नेता के प्रति अपार स्नेह व समर्थन प्रदर्शित किया।

कुम्हारी से लेकर दुर्ग शहर तक ( कुम्हारी, चरोदा, भिलाई 3, खुर्सीपार, पावर हाउस, सुपेला, नेहरू नगर, सर्किट हाउस, मालवीय चौक, ग्रीन चौक, अग्रसेन चौक, शिक्षक नगर, मान होटल, चंडी मंदिर, गंजपारा, भाजपा कार्यालय, शनिचरी बाजार, तहसील चौक, केलाबाड़ी, कसारिडीह, महाराजा चौक) जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और नागरिकों ने मंत्री गजेन्द्र यादव का फूलों की बारिश कर स्वागत किया। बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ पूरे मार्ग में जुलूस का माहौल उत्सवमय बना रहा। रैली में मंत्री यादव ने वाहन से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली आगे बढ़ी। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मंत्री जी का अभिनंदन किया। युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर इस ऐतिहासिक स्वागत में अपनी भागीदारी दी।
जनता को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि दुर्ग की जनता का है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शिक्षा, ग्रामोद्योग और विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

भाजपा जिला संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी मंत्री बनने पर गजेन्द्र यादव को शुभकामनाएं दीं और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
दुर्ग में गजेन्द्र यादव के स्वागत में उमड़ा यह जनसैलाब ऐतिहासिक साबित हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद उनके साथ मजबूती से खड़ा है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…