• August 21, 2025

स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर आम सभा ,पुतला दहन आज

स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर आम सभा ,पुतला दहन आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव
विदेशी कंपनिया भारत छोड़ो आंदोलन में समस्त व्यापारिक संगठन एवं समाज के सभी वर्ग सम्मलित होंगे – दिनेश पाटील प्रांत समन्वयक स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान
वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंचों से आहवान किया है कि स्वदेशी के क्रय विक्रय भी राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी इस को लेकर स्वदेशी सुरक्षा स्वालंबन अभियान एवं विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर अभियान चलाया जा रहे हैं किसी कड़ी में दुर्ग जिले में 22 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से दुर्ग शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड परिसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा माल्यार्पण के पश्चात आम सभा का आयोजन किया गया है आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे आम सभा के पश्चात पैदल मार्च रैली के रूप में दुर्ग के पटेल चौक में पहुंचकर विदेशी वस्तुओं की पुतला दहन किया जाएगा |
आयोजित अभियान के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी अभियान के प्रांत समन्वयक दिनेश पाटील ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कितना सफल रहा हमारे वीर सैनिकों ने स्वदेशी हथियार ब्रह्मोस, आकाश और पिनाक से भारत की शक्ति को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शन किया लेकिन यह युद्ध केवल सीमाओं पर लडा नहीं जा सकता है अब यह एक व्यापार युद्ध है अमेरिका ने इस युद्ध के लिए टैरिफ और चीन ने लो कास्टिंग मैन्युफैक्चरिंग को अपना हथियार बनाएं भारत को इस युद्ध को लड़ने के लिए एकमात्र हथियार है ” स्वदेशी ” यह लड़ाई अब जनता को लडनी है इसलिए आप हर घर में स्वदेशी की अलख जगानी होगी यह अभियान उसी का शंखनाद है ऐसा कार्यक्रम भारत के सभी जिला केंद्र के साथ दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यक्रम आहुत किया जा रहा है मैं 22 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आप सभी राष्ट्रभक्त स्वदेशी प्रेमी सर्व समाज एवं व्यापारी बंधुओ से निवेदन करता हूं कि अपनी उपस्थिति कार्यक्रम में अवश्य दर्ज करावे एवं राष्ट्र हित में अपना योगदान प्रदान करें | कार्यक्रम के संपादन की दृष्टिकोण से विभिन्न व्यवस्था हेतु दायित्व का निर्धारण किया गया है जिनमें इन्हें दायित्व दिया गया हैकार्यक्रम संयोजक -विनायक नातू जी
स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक – मोहन बागुल, सह संयोजक – राजेश महाडिक, नगर संयोजक -ललित सेन जिला महिला प्रमुख – स्मिता महाडिक, नगर महिला प्रमुख -श्वेता कनोजिया मौजूद थे।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…