• August 23, 2025

छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी की समीक्षा बैठक : ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी की समीक्षा बैठक : ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, कम वोल्टेज, ट्रांसफार्मर की कमी एवं खराबी, किसानों को अटल ज्योति योजना से पर्याप्त बिजली न मिलना जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्रीमती तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सिंचाई में आ रही बाधाओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। ग्राम झिरिया में ट्रांसफार्मर खराब होने से धान की फसल सूखने की स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यपालन अभियंता को एक सप्ताह के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ग्राम भिलौरी, खुड़मुड़ी एवं बेरलाकला में बिजली की समस्या पर भी त्वरित कार्यवाही करने कहा गया।
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्राम मोहरेंगा, जेवरा, एरमशाही, कटई, जांता, गुनरबोड़, बिटकुली, दाढ़ी सहित अन्य ग्रामों में नए सब-स्टेशन की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसे शासन से आवंटन प्राप्त होते ही शुरू किया जाएगा। साथ ही किसानों को आधार कार्ड व जमीन दस्तावेज प्रस्तुत करने पर विद्युत पोल उपलब्ध कराए जाएंगे।

*पानी-बचाओ, बिजली-बचाओ अभियान की अपील*
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ग्रामीण एवं किसान समुदाय को पानी और बिजली की बचत के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस दिशा में अभियान चलाने की अपील की।

1912 टोल फ्री नंबर और “मोर बिजली ऐप” से शिकायत दर्ज करें

श्रीमती तिवारी ने बताया कि ग्रामीणजन अपनी बिजली संबंधी समस्याएं—जैसे ट्रांसफार्मर खराब होना, बार-बार बिजली गुल होना, कम वोल्टेज या बिल संबंधी दिक्कतें—सीधे 1912 टोल फ्री नंबर अथवा “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

बैठक में श्री संजय तिवारी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण), श्री ताराचंद वर्मा (अध्यक्ष, सरपंच संघ बेमेतरा), श्री जितेन्द्र साहू, श्री ऋषी बन साहू, श्री प्रियांशु सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…