• August 23, 2025

रामदेव बाबा के भादवा मेला में जम्मा जागरण की मचेगी धूम, परचों का मिलेगा लाभ

रामदेव बाबा के भादवा मेला में जम्मा जागरण की मचेगी धूम, परचों का मिलेगा लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका में 24 अगस्त से 2 सितंबर तक श्री रामदेव बाबा के भादवा मेला का आयोजन किया गया है। 10 दिनों तक चलने वाले भादवा मेला में देश व प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा जम्मा जागरण व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दरबार में श्रद्धालुओं को परचों का पुण्य लाभ भी मिलेगा। भादवा मेला के अंतिम दिन 2 सितंबर को सुबह 10 बजे महाआरती व हवन पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। यह भादवा मेला श्री रामदेव बाबा के परमभक्त सोहनलाल बापजी (चालीसगांव, महाराष्ट्र) के पुण्य प्रताप से भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में आयोजित होगा। भादवा मेला में प्रतिदिन आयोजित जम्मा जागरण व भजन रात्रि 10 बजे से शुरु होगा। इस अवसर पर दरबार में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से श्रद्धालू बड़ी संख्या में जुटते है। जिसके चलते दरबार में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भव्य वाटरपु्रफ पंडाल तैयार किए गए है। यह जानकारी श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन और सुश्री पायल जैन द्वारा संयुक्त रुप से दी गई है। आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन ने बताया कि श्री रामदेव बाबा दरबार में भादवा मेला पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं का मेला लगता है। इस वर्ष भादवा मेला पर 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन किए गए है। जिसकी शुरुआत 24 अगस्त को भव्य जम्मा जागरण एवं जन्मोत्सव की प्रस्तुति के साथ होगी। दुर्ग के प्रसिद्ध भजन गायक गौरव बजाज अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 25 अगस्त को गायक विधि व निधि ललवानी धमतरी, 26 अगस्त को आंचल अरोरा जयपुर राजस्थान, 27 अगस्त को रोहित सोनी रायपुर, 28 अगस्त को भीखमचंद जैन खरियार रोड उड़िसा, 29 अगस्त को दानिश बावरा श्री गंगानगर राजस्थान, 30 अगस्त को दिनेश शर्मा अमरावती महाराष्ट्र, 31 अगस्त को महेन्द्र राठी अमरावती महाराष्ट्र व 1 सितंबर को गौरव बजाज दुर्ग द्वारा जम्मा जागरण व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भादवा मेला की तैयारी में श्री रामदेव बाबा दरबार के गौरव बजाज, प्रवीण पींचा, गौरव पींचा, गोविंद बजाज, संतोष छाजेड़, आशीष सोनी, दिनेश रुपारेल, राकेश धाड़ीवाल,गौतम धाड़ीवाल, प्रशांत शर्मा,पंकज शर्मा, बंटी पारख, महावीर बाफना, मनीष छाजेड़, नरेश भंडारी, निर्मल रुपारेल, संजू पुरोहित, मोंटी सोनी एवं अन्य सदस्य जुटे हुए है।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…