• August 23, 2025

बंजारे के नेतृत्व में मंत्री यादव का जोरदार स्वागत

बंजारे के नेतृत्व में मंत्री यादव का जोरदार स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग शहर के लाडले विधायक गजेन्द्र यादव के केबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन के पश्चात चंडीमंदिर चौक में नगर निगम के वित्त प्रभारी व लोकप्रिय नेता नरेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में स्कूल एवं शिक्षामंत्री श्री यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले श्री यादव रैली के रुप में जैसे ही चंडीमंदिर पहुंचे वैसे ही श्री बंजारे उन्हें मां चंडिका के आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए सबसे पहले चंडीमंदिर के भीतर ले गये इस दौरान श्री यादव ने मां चंडिका की पूजा अर्चना की और शहर व प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा इसके बाद चंडीमंदिर से जैसे ही श्री यादव बाहर निकले वैसे ही श्री बंजारे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित वार्ड वासियों ने स्वागत व अभिनंदन किया।
श्री बंजारे ने कहा कि मंत्रीमंडल में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व बढऩा गौरव का विषय है इससे शहर व प्रदेश के विकास में गति को एक नया आयाम मिलेगा। श्री बंजारे ने कहा कि केन्द्र प्रदेश व दुर्ग शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। देश व प्रदेश के साथ दुर्ग शहर भी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री यादव के मंत्री बनने के बाद विकास की गति तीव्र तरीके से आगे बढ़ेगी। स्वागत व अभिनंदन के दौरान श्री बंजारे के नेतृत्व में भारी तादात में पुरुष व महिलाओं के साथ युवा व बुजुर्गगण भी शामिल थे।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…