• August 23, 2025

परपोड़ा में पोला त्यौहार बड़े उत्साह के साथ बाजार चौक में मनाया गया

परपोड़ा में पोला त्यौहार बड़े उत्साह के साथ बाजार चौक में मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम परपोड़ा में पोला त्यौहार बड़े उत्साह के साथ बाजार चौक में मनाया गया, इस कार्यक्रम के आयोजक समस्त ग्रामवासी परपोड़ा के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच फत्तेलाल साहू, उप सरपंच मालिक राम साहू, जनपद पंचायत सदस्य नीरजसिंह राजपूत व समस्त पंच की उपस्थिति में यह आयोजन बाजार चौक मंच में आयोजित किया गया था, यह पोल का त्यौहार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों, महिलाओं के विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ जिसमें बच्चों का सांस्कृतिक नृत्य, बोतल में रुमाल के द्वारा पानी भरने का खेल,कुर्सी के गुब्बारे के रंग के अनुसार जंप करना आदि , बिस्कुट को पकड़ने व खाने ,आदि अनेक प्रकार की गतिविधियां हुई, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया , आज का यह त्यौहार पानी गिरने की वजह से भी प्रभावित नहीं हुआ क्योंकि बच्चों और महिलाओं में उत्साह इतना था कि पानी गिरते हुए भी यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया, आज का त्योहार सुबह गांव वालों ने अपने बैलों के जोड़ियां की पूजा की, बच्चों ने पोला और जाता की पूजा की, कृष्ण भगवान और इंद्र देव को भी गांव वालों ने अच्छी वर्षा और फसल के लिए मनाया,आराधना प्रार्थना के साथ आज का यह कार्यक्रम गांव वालों ने बड़े उत्साह के साथ एकजुट होकर मनाया।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…