• August 23, 2025

सभापति शर्मा ने प्रकाश व्यवस्था व तालाब संरक्षण के लिए डिप्टी सीएम से मांगी राशि

सभापति शर्मा ने प्रकाश व्यवस्था व तालाब संरक्षण के लिए डिप्टी सीएम से मांगी राशि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम अरुण साव से सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदों के साथ सौजन्य मुलाकात कर विकास कार्यों के लिए राशि आबंटन करने मांग पत्र सौंपा। इस दौरान एमआईसी सदस्य काशीराम कोसरे, मनीष साहू, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, संजय अग्रवाल, गुलशन साहू, रेशमा सोनकर, गुलाब वर्मा, मनोज सोनी, सरस निर्मलकर, जितेंद्र ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित अन्य मौजूद रहें। सभापति श्याम शर्मा ने डिप्टी सीएम से मुलाकात के दौरान कहा कि वर्तमान में विद्युत सामग्री उपलब्ध नहीं होने से वार्डों एवं प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अनेक स्थानों पर अंधेरे की स्थिति बन रही है, जिससे
नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राशि स्वीकृत होते ही प्राथमिकता के आधार पर विद्युत सामग्री खरीदी जाएगी और सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। तालाबों के संरक्षण और सौंदर्योंकरण का विषय भी निगम की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर निगम ने शासन को पूर्व में इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था और अब पुनः आवश्यक राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया गया है। सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। नागरिकों से
प्राप्त सुझाव और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डों में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उनका स्पष्ट कहना था कि शासन से अपेक्षित राशि स्वीकृत होते ही दुर्ग शहर के तालाबों और प्रकाश व्यवस्था दोनों में सकारात्मक बदलाव शीघ्र दिखाई देगा।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…