• August 24, 2025

दुर्ग में ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महादान महाअभियान में शामिल हुए अरुण वोरा, दिया मानवता का संदेश

दुर्ग में ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महादान महाअभियान में शामिल हुए अरुण वोरा, दिया मानवता का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व एल्डरमैन एवं समाजसेवी रत्ना नारमदेव के साथ उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने और समाज को प्रेरणा दी।

यह महाअभियान पूरे भारत के 6000 से अधिक केंद्रों और नेपाल में एक साथ प्रारंभ किया गया है। 1 लाख से अधिक यूनिट रक्तदान के लक्ष्य के साथ यह अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

दुर्ग में यह शिविर 24 और 25 अगस्त को जिला अस्पताल में आयोजित हो रहा है।
इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और “आपका रक्त, जीवन का वरदान” संदेश को सार्थक बना रहे हैं।

संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी रीता दीदी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका कपाली दीदी ने इस अभियान का नेतृत्व किया।
उन्होंने बताया कि इस महाअभियान का उद्देश्य न केवल रक्तदान के महत्व को उजागर करना है, बल्कि समाज में मानवता, भाईचारे और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अरुण वोरा ने कहा कि

रक्तदान केवल किसी का जीवन नहीं बचाता, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
ऐसे ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
दुर्ग समेत पूरे प्रदेश में यह महाअभियान लोगों को रक्तदान की प्रेरणा दे रहा है और समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश फैला रहा है।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…