• August 27, 2025

विधानसभा साजा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत नाली निर्माण, भवन, व रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 67.30 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

विधानसभा साजा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत नाली निर्माण, भवन, व रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 67.30 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। विधानसभा साजा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा मे विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 67.30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। श्री अरुण साव उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं प्रभारी मंत्री, जिला बेमेतरा एवं श्री ईश्वर साहू विधायक साजा द्वारा अनुशंसित जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड साजा के ग्राम पंचायत बरगा में शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मोहतरा में समाधि स्थल के पास भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गडुवा में रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत नवागांव गहिरा के आश्रित ग्राम सुबरतला में शास. दुग्ध डेयरी के पास भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बरगा के वार्ड नं 1 में मेन रोड से गोविंद के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 80 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बोरतरा में महामाया मंदिर चौक से नदिया तक नाली निर्माण कार्य के लिए 12 लाख 80 हजार रुपये, ग्राम पंचायत चीचगांव में गौठान से लेकर शीतला मंदिर तक पक्की नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम पंचायत सैगोना में जनक साहू के घर से सिरदारी सिन्हा के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 80 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बनरांका में जगदीश साहू के घर से हीरा मेहर के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 80 हजार रुपये, ग्राम पंचायत तेंदुवा में मेन रोड से स्कूल पहुंच मार्ग पर नाली निर्माण कार्य के 3 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम पंचायत मासुलगोंदी में शिव मंदिर के पास नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 20 हजार रुपये इसी प्रकार ग्राम पंचायत सहसपुर में नाली निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये की  प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कंक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…