• August 27, 2025

जिले के थाना रीडर एवं सीसीटीएनएस (CCTNS) ऑपरेटर हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

जिले के थाना रीडर एवं सीसीटीएनएस (CCTNS) ऑपरेटर हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

 

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यालय बेमेतरा स्थित मीटिंग हॉल में जिले के थाना रीडर एवं सीसीटीएनएस (CCTNS) ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में समन्वय पोर्टल, साइबर पुलिस पोर्टल (NCCRP), CEIR, JCCTP तथा CAIR पोर्टल के उपयोग और संचालन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

*इस अवसर पर* एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि – आधुनिक टेक्नोलॉजी की इस युग में अपने आप को पूरी तरह प्रशिक्षित एवं सक्षम रखें और उच्च अधिकारियों के निर्देश की पालन करते हुए मांगे गए जवाब को निश्चित समय अवधि में भेजना सुनिश्चित करें। “साइबर अपराधों को प्राथमिकता पर रखते हुए डेटा का डिजिटलीकरण और उसका सुरक्षित प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित एवं प्रभावी प्रबंधन करना समय की मांग है।”

*उन्होंने* साइबर अपराधों की जांच में आने वाली चुनौतियों और कानूनी-तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि साइबर फ्रॉड की स्थिति में साइबर पुलिस पोर्टल में शिकायत दर्ज करने की संपूर्ण प्रक्रिया को समझना और उस पर तत्परता से कार्यवाही करना अनिवार्य है।

*कार्यशाला में* सीसीटीएनएस ऑपरेटर एवं रीडर को समन्वय पोर्टल, NCCRP, CEIR, JCCTP तथा CAIR पोर्टल के संचालन के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए टीम भावना से कार्य करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

*प्रशिक्षण कार्यशाला में* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सउनि कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, लोकेश सिंह, विक्रम सिंह, योगेश यादव, आरक्षक विनोद सिंह, देवेन्द्र यादव, संदीप साहू, ओंकार निर्मलकर, राजेन्द्र साहू, महेश दिवाक

र, गोलूराम पटेल, अर्जुन ध्रुर्वे, पीयुष सिंह, रमेश चंद्रवंशी, लोकेश्वर साहू, मुकेश चंद्रवंशी, राजेश कुर्रे, प्रताप यादव, बालमुकुंद सिंह, तुकाराम निषाद, प्रमोद बंजारे सहित अन्य स्टाफ स्टाफ शामिल रहें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…