• August 30, 2025

मन की बात कार्यक्रम के आयोजन में दुर्ग जिला भाजपा प्रदेश में प्रथम

मन की बात कार्यक्रम के आयोजन में दुर्ग जिला भाजपा प्रदेश में प्रथम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के विभिन्न जिला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आयोजन में पहली बार दुर्ग जिला भाजपा ने प्रथम स्थान पर आने का इतिहास रचा है।
जून माह में दुर्ग शहर विधानसभा भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 123 वें एपिसोड का आयोजन सार्वाधिक स्थानों पर कर के पूरे प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया था पर जुलाई माह में 124 वें एपिसोड के आयोजन में दुर्ग शहर विधानसभा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा व पाटन विधानसभा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रचते हुए पूरे दुर्ग जिला को प्रदेश में प्रथम स्थान पर ला खड़ा किया!
इसी तार्त्तम्य में 31 अगस्त को 125 वें एपिसोड के आयोजन को अधिक से अधिक स्थानों पर सफल बनाने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद कौशिक के निर्देशानुसार मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष सोनी ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के मन की बात प्रभारियों की बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में एवं पाटन विधानसभा की बैठक पाटन रेस्ट हाउस मे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया ।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बैठक को विशेष रूप से दुर्ग ग्रामीण के विधायक व जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया! उक्त बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी मुकेश बेलचंदन, अण्डा निकुम मण्डल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, नेवई पुरैना मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, अंजोरा मण्डल अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा व दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पाटन विधानसभा की बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सह प्रभारी रवि सिन्हा, पाटन मध्य मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर, जामगांव आर मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू, अमलेश्वर मण्डल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, पाटन नगर पंचायत अधटाक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकर व रुपनारायण सिन्हा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…