• August 31, 2025

प्रमाणित बीज उत्पादन बनेगा किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

प्रमाणित बीज उत्पादन बनेगा किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।
छत्तीसगढ़ शासन के उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा खरीफ मौसम में किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल होकर अन्य किसानों की तुलना में प्रति एकड़ अधिक लाभ कमाने का अवसर दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी बहुत कम किसानों तक पहुँच पाती है, जबकि यह खेती को अधिक लाभकारी बनाने का सुनहरा अवसर है।

प्रमाणित बीज से उपज 10 से 15 प्रतिशत अधिक
कृषि विभाग के अनुसार प्रमाणित बीज के उपयोग से पुराने बीजों की तुलना में 10 से 15% तक अधिक उत्पादन मिलता है। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार बीज उपलब्ध कराने के लिए बीज निगम प्रतिवर्ष बीज उत्पादन कार्यक्रम आयोजित करता है।

कौन कर सकता है पंजीयन?
जिन किसानों के पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक भूमि है, वे मामूली शुल्क देकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित जिले के बीज प्रक्रिया केंद्र में संपर्क करना होगा। बीज उत्पादन की पूरी तकनीकी जानकारी किसानों को प्रमाणीकरण अधिकारी उपलब्ध कराते हैं।

*भुगतान की प्रक्रिया*
फसल कटाई के बाद किसान अपना उत्पाद बीज प्रक्रिया केंद्र में जमा कराते हैं। इसके बदले उन्हें एक सप्ताह के भीतर कुल बीज मूल्य का लगभग 60% अग्रिम भुगतान मिल जाता है। शेष 40% राशि बीज परीक्षण परिणाम आने के बाद लगभग 2 माह में दी जाती है।

खरीफ 2024 की दरें
पिछले खरीफ सीजन में धान बीज की खरीदी दरें अंतर्गत धान मोटा किस्म – 3043 + 800 (बोनस) = ₹3843 प्रति क्विंटल, धान पतला किस्म – 3211 + 800 (बोनस) = ₹4011 प्रति क्विंटल
धान सुगंधित किस्म – 3644 + 800 (बोनस) = ₹4444 प्रति क्विंटल
इन दरों के आधार पर किसानों को सामान्य समर्थन मूल्य (₹3100 प्रति क्विंटल) की तुलना में मोटे धान की किस्म पर ही लगभग ₹743 प्रति क्विंटल अधिक मिला। इसका सीधा लाभ किसानों को एक एकड़ पर करीब ₹15,603 और एक हेक्टेयर पर लगभग ₹40,000 रुपये तक हुआ।
यद्यपि अंतिम 40% भुगतान में 2 से 2.5 माह का समय लगता है, फिर भी अधिक लाभ और निश्चित आय के कारण किसान इस कार्यक्रम के प्रति लगातार उत्साहित हो रहे हैं। शासन स्तर पर उत्पादन अनुदान और बढ़ाने पर विचार हो रहा है, जिससे आने वाले समय में किसानों को और अधिक लाभ मिलेगी। बीज उत्पादन कार्यक्रम का लाभ उठाने के इच्छुक किसानों को 31 अगस्त तक पंजीयन कराना अनिवार्य है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…