• September 2, 2025

रामदेव बाबा के भादवा मेला के कल अंतिम दिन भंडारा का आयोजन

रामदेव बाबा के भादवा मेला के कल अंतिम दिन भंडारा का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित श्री रामदेव बाबा के भादवा मेला में जम्मा जागरण व भजनों की धूम मची हुई है। दरबार में श्रद्धालुओं को परचों का लाभ भी मिल रहा है। जिसके चलते यहां श्रद्धा व आस्था का अद्भुत माहौल बना हुआ है। श्री रामदेव बाबा के परमभक्त सोहनलाल बापजी (चालीसगांव महाराष्ट्र) की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालू दरबार में उमड़ रहे है। फलस्वरुप दरबार में प्रतिदिन शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं का मेला लग रहा है। 10 दिवसीय भादवा मेला के कल अंतिम दिन 2 सितंबर को सुबह 10 बजे महाआरती व हवन पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन और सुश्री पायल जैन ने संयुक्त रुप से बताया कि भादवा मेला में श्रद्धालुओं के देश व प्रदेश से पहुंचने के मद्देनजर अंतिम दिन के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होने भादवा मेला के अंतिम दिन आयोजित सभी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…