• September 2, 2025

ब्लाक अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कांग्रेस में विरोध शुरु

ब्लाक अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कांग्रेस में विरोध शुरु

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 5 ब्लाकों के अध्यक्ष के चयन के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है। प्रदेश कांग्रेस से आये विभिन्न ब्लाकों के पर्यवेक्षकों के व्दारा बैठक लेकर नाम लिये जाने की खबर है। पता चला है कि दक्षिण ब्लाक से अध्यक्ष के रुप में अजय मिश्रा व मध्य ब्लाक से अध्यक्ष के लिए अलताफ अहमद के एक ही नाम सामने आये हैं। बाकी अन्य ब्लाकों में एक से अधिक लोगों की दावेदारी की जानकारी मिली है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आर.एन.वर्मा ने बताया कि दक्षिण ब्लाक की पर्यवेक्षक खुज्जी की पूर्व विधायक चन्नी साहू, मध्य ब्लाक के सीजू एंथोनी, उत्तर ब्लाक के नरेश डाकलिया, पूर्व ब्लाक के निर्मल कोसरे व पश्चिम ब्लाक में पर्यवेक्षक के प्रतिनिधि व्दारा बैठक ली गयी है। इसके बाद सभी ब्लाकों के नाम तय किये गये है ये सभी नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्दारा ही ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी। श्री वर्मा ने बताया कि 30 अगस्त के पहले तक बैठक लेकर प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिला है। इसे पूरा कर लिया गया है।
शहर के विभिन्न ब्लाकों में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में जानकारी नहीं मिलने बाबत प्रश्न के जवाब में श्री वर्मा ने कहा कि वाट्सअप के माध्यम से सभी वरिष्ठ नेताओं को ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में जानकारी दे दी गयी है। किसी को भी मीटिंग में आने से दूर नहीं रखा गया है।
वही दूसरी ओर ब्लाक अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया को गुपचुप तरीके से निपटाने को लेकर कांग्रेस जनों में भारी रोष है और इसके विरोध में स्वर मुखर होने लगे हैं।

प्रायोजित तरीके से कराया जा रहा ब्लाक अध्यक्षों का चुनाव अवैधानिक: जैन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन जैन ने ब्लाक अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं और इसे पूरी तरह से अवैधानिक करार दिया है। श्री जैन का कहना है कि वे पीसीसी के पदाधिकारी हैं लेकिन उन्हें ब्लाक अध्यक्षों के चुनाव की कोई सूचना नहीं दी गयी है। श्री जैन ने इस पूरी प्रक्रिया में पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण वोरा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। श्री जैन ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 48 हजार से अधिक मतों से पराजित हुई है। लोकसभा में दुर्ग में कांग्रेस को 72 हजार मतों से पराजित होना पड़ा है। नगर निगम के चुनाव में 67 हजार मतों के अंतर से हार मिली है। कांग्रेस की इस बदत्तर स्थिति के लिए पूर्व विधायक अरुण वोरा ही जिम्मेदार है। कांग्रेस को नये सिरे से मजबूत बनाने की दिशा में उनका कोई ध्यान नहीं है। जबकि ब्लाक अध्यक्षों के चयन के पहले सभी वरिष्ठ नेताओं को सूचना देकर मीटिंग का आयोजन होना था सारा काम प्रायोजित तरीके से अपने चहेते लोगों को उपकृत करने किया जा रहा है।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…