• September 2, 2025

सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाने आगे आए विधायक दीपेश साहू के भाई वाईडी साहू

सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाने आगे आए विधायक दीपेश साहू के भाई वाईडी साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा से देवरबीजा मार्ग पर सेवा सहकारी समिति देवरबीजा के पास सड़क हादसे में घायल युवक को तत्काल मदद प्रदान करते हुए विधायक दीपेश साहू के छोटे भाई प्रोफेसर वाई. डी. साहू ने मानवता और दरियादिली का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम परसबोर्ड निवासी दिनेश वर्मा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान प्रो. साहू ने बिना विलंब किए अपने निजी वाहन से घायल को तत्कालजिला हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर किया गया।

इस मानवीय पहल से मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक साहू के छोटे भाई प्रोफेसर वाई डी साहू की त्वरित मदद और संवेदनशीलता की सराहना की। उनकी इस दरियादिली भरी पहल से न केवल एक घायल युवक की जान बची बल्कि समाज के लिए भी मानवीय उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

विधायक दीपेश साहू के छोटे भाई प्रोफेसर वाई. डी. साहू ने इस मौके पर कहा कि –मानव जीवन सबसे अनमोल है। किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य यही होना चाहिए कि वह पीड़ित की मदद के लिए आगे आए। हम सभी को समाज में मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…