• September 2, 2025

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल , पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल , पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर की जनता इस समय अनेकों गंभीर समस्याओं से गुजर रही है। हर गली-मोहल्ले में नागरिक परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और नगर निगम प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जनता की इन्हीं आवाज़ों को बुलंद करते हुए आज पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुँचा और विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि अगस्त माह का राशन अब तक एपीएल कार्डधारियों को उपलब्ध नहीं हो सका है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार खाद्यान्न के लिए दर-दर भटक रहे हैं। खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण जनता के सामने रोज़मर्रा की समस्या खड़ी हो गई है। इसके साथ ही खाद्य की समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिला खाद्य अधिकारी से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की।

इसी प्रकार, निगम क्षेत्र में 1500 से अधिक नियमितीकरण के प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। कर्मचारियों और आम नागरिकों दोनों को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से माँग की कि इन प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए ।

नगर की सड़कों और मोहल्लों में आवारा पशु और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग हमलों का शिकार हो रहे हैं और बच्चे, बुज़ुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम प्रशासन बार-बार शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई करने में असफल रहा है।

इसके साथ ही धमधा नाका स्थित SRLM सेंटर की दीवार गिर चुकी है, जिससे चारों ओर कचरा फैल गया है और वहाँ रहने वालों के लिए नारकीय स्थिति निर्मित हो गई है। दुर्ग जैसे बड़े शहर में ऐसी तस्वीर निगम प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है।

विद्युत व्यवस्था की बदहाली भी जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। छह माह बाद निगम के पास नई स्ट्रीट लाइटें आईं, लेकिन उनका वितरण नहीं किया गया। पूरे शहर में दर्जनों लाइटें खराब पड़ी हैं, अंधेरे में नागरिक असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

कांग्रेसजनों ने जिला कलेक्टर से आग्रह की है कि इन सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए ।

इस दौरान छाया महापौर प्रेमलता साहू, पार्षद दीपक साहू, फतेह सिंह भाटिया, ज्ञानदास बंजारे, सतीश देवांगन, भोला महोबिया, भास्कर कुंडले, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, आनंद कपूर ताम्रकार, बिजेंद्र भारद्वाज, माहेश्वरी ठाकुर, आयुष शर्मा, अंश चतुर्वेदी, छव्या साहू , आयुष भार्गव ,यासिफ़ ख़ान , अनमोल चौबे उपस्थित थे।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…