• September 2, 2025

दुकान की जगह पर अतिक्रमण, शिकायत पहुंची कलेक्ट्रेट

दुकान की जगह पर अतिक्रमण, शिकायत पहुंची कलेक्ट्रेट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पन्ना लाल तिवारी पिता स्व. बली प्रसाद तिवारी, निवासी

कन्या हाई स्कूल के सामने ख.नं. 1201/17 रकबा 0.0550 में कुल 19 दुकानें है जो कि दुकानदार को पहले दुकान बेचकर दुकानदार के रकम से निर्माण किया गया एवं निर्माण पश्चात उक्त काम्प्लेक्स को कांग्रेस भवन नाम दिया गया है तथा इसको अपने स्वामित्व एवं हक्क की भूमि बताकर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा तुकेश वर्मा एवं सुमन गोस्वामी द्वारा अवैध तरीके से किरायानामा निष्पादित कर लगभग 35000/- रुपये प्रतिमाह किराया वसूली कर रहे हैं।

उक्त भूमि ब्लाक कांग्रेस कमेटी को कब किस उद्देश्य से दिया गया? क्या तहसीलदार एवं कलेक्टर के न्यायालय में प्रकरण दर्ज हुआ है यह जांच का विषय है। मेरे द्वारा खसरा नं. 1201/17 रकबा 0.0550 आरे की प्रमाणित प्रतिलिपि नायब तहसीलदार ( पी. एन. बंजारे) बेमेतरा से विधिवत प्राप्त किया जिसमें पता चला कि उक्त भूमि कभी कांग्रेस पाटी को दिया ही नहीं गया है। इनके द्वारा झूठ बोनकर पंवार डालकर किराया वसूली किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाने की दश्यकता है। किराये की वसूली वर्ष 2007 से आज दिनांक तक लगभग 25 लाख से ज्यादा कर चुके हैं विरोध करने पर दुकान खाली कराने, फंसाने की धमकी देते हैं।

अतः आपसे निवेदन है कि उक्त अवैध किराया वसूली पर तत्काल रोक लगाकर जांच कराने तथा किराये की राशि शासकीय भूमि पर किरायेदार के रकम में काम्प्लेक्स निर्माण होने से नगर पालिका को नामिनल चार्ज वसूली का अधिकार प्रदान करने की कृपा करेंगे ताकि किराये की राशि शासन को प्राप्त हो सके।

टीप: कांग्रेस पार्टी को आबंटित ख.नं. 445 रकबा 0.2200 (23680.00 वर्गफीट) ग्राम गुनरबोड़, प.ह.नं. 49 पर राजीव भवन के नाम से निमार्ण किया गया है।

शिकायत पर शिकायत पर कार्रवाई के नाम पर ग्राउंड फ्लोर खाली यह मामला आज कई वर्षों बाद खुला, जिसमें पन्नालाल तिवारी पिता स्वर्गीय बलीप्रसाद तिवारी, वार्ड नंबर 7 शांति विहार कॉलोनी ,बेमेतरा निवासी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा भवन को लेकर किया गया गंभीर खुलासा, उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…