• September 3, 2025

केवीके मे किसान दिवस ससह प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन

केवीके मे किसान दिवस ससह प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। निदेशक विस्तार सेवायें, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में केवीके बेमेतरा एवं कृषि विभाग बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में बलराम जयंती के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्यम एवं तिलहन उत्पादन विषय पर किसान दिवस का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री तोषण कुमार ठाकुर ने किसान दिवस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कृषकों को प्राकृतिक खेती के पांच स्तंभबीजामृत, जीवामृत, फसल आच्छादन, वापसा एवं पौधसंरक्षण के बारे में जानकारी दिया एवं कृषकों को बताया कि समय के साथ खेती में मिट्टी की उर्वरक उपयोग क्षमता में जो कमी आ रही है. जिसके कारण अधिक रसायनिक उर्वरक उपयोग करने के बावजूद उत्पादन में वृद्धि नही हो पा रहा है उसके समाधान के लिए तथा मृदा स्वास्थ्य व कृषि उपज की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए प्राकृतिक खेती के महत्व को समझना व अपनाना जरूरी है। श्री विद्यानंद ठाकुर ने बलराम दिवस की महत्ता को बताया गया, साथ ही साथ उन्होने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं एक किसान है और गौ-पालन के साथ प्राकृतिक खेती भी करते है। खेती को टिकाउ, कम खर्चिला व लाभप्रद बनाने के लिए सभी किसानों को प्राकृतिक खेती करना चाहिए। उन्होने बताया कि उनका संगठन किसानों की कृषि से संबंधित समस्याओं को शासन व प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए उसके निराकरण हेतु निरंतर प्रयासरत व प्रतिबद्ध है। श्री रवि वर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में खेती में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने व उत्पादन लागत को कम करने के लिए सीडड्रिल एवं अन्य उपयोगी कृषि यंत्रों का कृषकों को उपयोग करने का सलाह दिया जिससे ज्यादा से ज्यादा उत्पादन व लाभ प्राप्त किया जा सके। उन्होने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व देश में बेमेतरा जिला की परंपरागत पहचान जिले के कृषकों द्वारा फसल विविधकरण एवं प्रगतिशील खेती को अपनाने से हुई है और इस पहचान को बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी किसानों की है।
इस अवसर पर कृषकों को सलाह दिया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कृषक एक एकड़ खेती के लिए एक गाय अवश्य पालें तथा गांव में यदि 50 एकड़ में खेती होती है तो 48 एकड़ क्षेत्रफल में विभिन्न फसल लगाये एवं 2 एकड़ क्षेत्रफल पर कृषक नेपीयर, बरसीम, मक्का इत्यादि जैसे चारें वाली फसलों को अवश्य उगाये ताकि कुशलता पूर्वक गौपालन का कार्य किया जा सके।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को रासायनिक खाद व कीटनाशकों के उपयोग कम से कम करने करने के लिए प्रेरीत किया ताकि रसायनयुक्त कृषि उपज से मानव स्वास्थ्य में होने वाली गंभीर बीमारीयों को कम से कम किया जा सके। शुरूआत में कृषक कम क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती को अपनाकर इसके लाभ को ध्यान में रखते हुए इसका विस्तार कर सकतें है। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के साथ 80 से अधिक कृषि अधिकारीगण, जनप्रतिनिधीगण एवं कृषकगण की सक्रिय भागीदारी रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…