• September 5, 2025

बेमेतरा जिला के स्काउट प्रदीप साहू को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार, नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम मे राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ

बेमेतरा जिला के स्काउट प्रदीप साहू को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार, नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम मे राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम मे राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। बेमेतरा जिला से स्काउट प्रदीप साहू (शा उ मा वि बैजलपुर) को राष्ट्रपति पुरस्कार (प्रेजिडेंट अवार्ड ) प्राप्त हुआ। भारत स्काउटस एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने राष्ट्रपति पुरस्कार का वितरण किया। पुरस्कार के प्रमाण पत्र महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी हुए हैं
भारत भारत मंडपम में आयोजित समारोह में भारत स्काउटस एवं गाइडस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जैन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉक्टर के के खंडेलवाल सहित अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही।
प्रदीप साहू को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर जिला मुख्य आयुक्त श्री प्रनीष रजक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गैद राम चतुर्वेदी, जिला सचिव श्री अमित क्षरीय, जिला संयुक्त सचिव श्रीमती उर्मिला दिवाकर, जिला संगठन आयुक्त श्री फनेन्द्र कुमार लोधी जिला, प्रशिक्षण आयुक्त श्री महेश कुमार साहू के साथ जिला के स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…