• September 5, 2025

बेरला में शिक्षकों का सम्मान, शामिल हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति

बेरला में शिक्षकों का सम्मान, शामिल हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शिक्षा से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों के लिए यह खास दिन पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है , कृषि उपज मंडी बेरला में 5 सितंबर शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति संजय तिवारी , संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा संचनालय नया रायपुर , प्रोफेसर जी एल शिक्षा विभाग केघनश्याम , जिला पंचायत के अध्यक्ष कल्पना तिवारी , सेवानिवृत्ति बनर्जी सर,राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जोशी के उपस्थिति में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मंडी में हुआ, आए हुए अतिथियों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर तिलक लगा कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, आए हुए अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के विषय में जानकारी दी तथा सेवानिवृत शिक्षको का सम्मान किया उन्हें शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हुए बच्चों को मेरिट लिस्ट के आधार पर उनका भी सम्मान किया गया उन्हें भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया, आए हुए अतिथियों ने शिक्षक को राष्ट्र निर्माता बतलाया और कहा कि सिर्फ शिक्षक के हाथों में निर्माण और प्रलय खेलते हैं, जो जिस दिशा में चाहे उसे दिशा में समाज को मोड़ सकता है, माता-पिता और गुरु ही सच्चे अर्थों में हित चाहने वाले हैं, गुरु ही होते है, गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय ,बलिहारी गुरु आपकी ,गोविंद दियो बताएं ,ऐसे उदाहरण को देखकर कल्पना योगेश तिवारी ने गुरु की व्याख्या की, इस कार्यक्रम में 70 से अधिक सेवानिवृत शिक्षकों का साजा, बेरला नवागढ़ के शिक्षकों का किया गया सम्मान, एक बच्चों का ग्रुप जिसमें बहुत से बच्चों ने डेढ़ सौ से ज्यादा वृक्ष लगाकर अपने शिक्षक के साथ बेमेतरा का मान बढ़ाया ऐसे बच्चों और शिक्षकों का भी पूर्व विधायक अवधेश चंदेल व आए हुए अतिथियों ने सम्मान किया, इसके पश्चात भोजन की व्यवस्था भी शिक्षकों के सम्मान में रखा गया था, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड बेरला के अधिकारियों के साथ बेरला के पाषर्द गण उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…