• September 5, 2025

गरीब वर्गों से व्यापारी तक सबको लाभ, प्रधानमंत्री मोदी का नेक्स्ट जेन जीएसटी ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर

गरीब वर्गों से व्यापारी तक सबको लाभ, प्रधानमंत्री मोदी का नेक्स्ट जेन जीएसटी ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से घोषित नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार अब साकार हो चुका है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल कर सुधार नहीं, बल्कि नए भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, व्यापारी और उद्योग जगत सभी वर्गों के लिए यह सुधार ऐतिहासिक सौगात है। अब जीएसटी की दरें सरल होंगी—केवल 5% और 18% की दो प्राथमिक स्लैब रहेंगे। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों को रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती, किसानों को कृषि उपकरण कम दाम पर, विद्यार्थियों को किताबें व कॉपियां कर मुक्त, तथा दवाओं और स्वास्थ्य बीमा पर बोझ कम होगा।
श्री चंद्राकर ने कहा कि यह सुधार न केवल नागरिकों के जीवन को सरल बनाएगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में भी गेम चेंजर सिद्ध होगा। MSME के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आसान होगी, निर्यातकों को तेज़ रिफंड मिलेगा, और स्थानीय व्यापार को प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे मांग और उत्पादन दोनों बढ़ेंगे, नए उद्योग-धंधों का विकास होगा और लाखों रोजगार अवसर पैदा होंगे। कर का बोझ घटने से स्थानीय उत्पाद मजबूत होंगे और आयात पर निर्भरता कम होगी। विधायक ललित चंद्राकर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दूरदृष्टि से आसान जीवन और आसान व्यापार का सपना साकार हो रहा है। यह सुधार विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने वाला है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…