• September 6, 2025

एयरटेल कंपनी द्वारा केबल बिछाने बेतरतीब खुदाई व अव्यवस्थित खंबे लगाने से नाराज वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने काम रुकवाया, आयुक्त से शिकायत कर नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग

एयरटेल कंपनी द्वारा केबल बिछाने बेतरतीब खुदाई व अव्यवस्थित खंबे लगाने से नाराज वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने काम रुकवाया, आयुक्त से शिकायत कर नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

लोगो को वाई फाई व मोबाईल नेटवर्क सुविधा देने के नाम पर एयरटेल कंपनी द्वारा शहर के अनेक वार्डो में मनमानी पूर्ण तरीके से खुदाई कर फायबर केबल बिछाए जा रहे है तथा विभिन्न क्षेत्रो में रोड के दोनो ओर बेतरतीब ढंग से पोल भी लगाए जा रहे है यही नहीं कंपनी कर्मियों द्वारा ऐसे रोड में पोल लगा रहे है जिसका चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है या काम शुरू होने वाले है वही अंडर ग्राउंड केबल के लिए पाईप लाइन को भी तोड़ रहे है लोगो के इन्ही सब शिकायतों से नाराज नगर निगम की जलगृह प्रभारी व वार्ड 4 की पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने गया नगर क्षेत्र में चल रहे खुदाई कार्य के मौके पर पहुंचकर न केवल काम रुकवा दी है बल्कि निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल को भी शिकायत कर कामकाज की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में वार्ड पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने कहा है कि रहवासियों की भारी विरोध के बावजूद एयरटेल कंपनी द्वारा शिव नगर में मोबाईल टावर लगा दिया किंतु अब उक्त टावर से आस पास के कई वार्ड तक आउट डोर व अंडर ग्राउंड केबल लगाने दो स्तर पर कार्य किया जा रहा है जिसमे एक तरफ जमीन के अंदर से केबल बिछाई जा रही है तो दूसरी ओर विद्युत खम्बो के समानांतर दोनो ओर अलग अलग खंबे भी लगाए जा रहे है जिसके तहत बघेरा से गया नगर तक डोंगिया बांधा तालाब के किनारे प्रस्तावित चौड़ीकरण मार्ग में बेतरतीब ढंग से खंबे खड़े कर दिए है जिसका मार्ग विस्तारीकरण कार्य स्वीकृत हो चुका है इसी प्रकार शिव नगर में सड़क किनारे खाली जमीन पर पेवर ब्लाक लगाने का कार्य दो दिन बाद शुरू होने वाला था वहा खुदाई कर पूरे सड़क को तहस नहस कर दिया गया है जबकि कुछ स्थानों पर पाईप लाईन भी है जो फूटने लगे है इसी प्रकार गया नगर सहित अनेक स्थानों पर नाली निकासी की जगह पर खंबे गाड़ दिए है।
कंपनी कमियों द्वारा ऐसे मनमानी पूर्ण ढंग से कई वार्ड जिसमे राजीव नगर,मठ पारा,मरार पारा,गिरधारी नगर,उरला बघेरा क्षेत्र में काम किए जा रहे है जिसकी जानकारी न तो वार्ड पार्षदों को दी जा रही है और न ही निगम के साईड इंजीनियरों से कोई ले आउट लेकर काम कर रहे है इसके चलते बने बनाए सड़क नाली क्षतिग्रस्त हो रहे है और चौड़े मार्ग भी सकरे व बेतरतीब दिखाई दे रहे है इससे आम जनता में भारी नाराजगी है जिसकी शिकायत गया नगर के लोगो ने वार्ड पार्षद से किया था जिसके पश्चात पार्षद लीना दिनेश देवागन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर एयरटेल कंपनी द्वारा की जा रही कार्य रुकवाया और निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल से शिकायत करते हुई कंपनी द्वारा की जा रही मनमाने पूर्ण ढंग की कार्यों पर रोक लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…