• September 9, 2025

कैट महिला इकाई ने महापौर से की हैंडीक्राफ्ट मार्केट एवं स्थायी एक्जीबिशन डोम निर्माण की मांग

कैट महिला इकाई ने महापौर से की हैंडीक्राफ्ट मार्केट एवं स्थायी एक्जीबिशन डोम निर्माण की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । नगर निगम की महापौर अलका बाघमार से कैट दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने पदाधिकारियो के साथ मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए महापौर अलका बाघमार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और महिला उद्यमिता को नई दिशा देने संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। सुश्री पायल जैन ने कहा कि कैट दुर्ग महिला इकाई लगातार स्वावलंबी भारत अभियान अंतर्गत कार्य कर रही है। संगठन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और टोकन अमाउंट पर आयोजित प्रदर्शनियों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इन आयोजनों से महिला उद्यमियों की अच्छी-खासी बिक्री होती है और उन्हें शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों से जुड़ने का भी अवसर मिलता है। इससे वे अपने उत्पादों की सालभर लगातार मार्केटिंग कर पाती हैं। सुश्री पायल जैन ने महापौर से आग्रह किया कि उतई टेम्पो स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे जहां कई वर्षों से गुमटियाँ पड़ी हुई हैं, वहाँ की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कर त्यौहारों से पूर्व हैंडीक्राफ्ट मार्केट शुरू किया जाए। इससे स्थानीय महिला उद्यमियों और गृह उद्योगों को अपने उत्पाद बेचने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में एक उपयुक्त स्थान चिन्हित कर स्थायी एक्जीबिशन डोम का निर्माण कराया जाए। इस सुविधा से समय-समय पर महिला उद्यमियों और गृह उद्योगों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन सुगमता से हो सकेगा और स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकेगी। सुश्री पायल जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर अलका बाघमार इस पर विचार करेंगी और दुर्ग नगर निगम महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महापौर के सहयोग से न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी बल्कि शहर के आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को भी नई गति मिलेगी। इस अवसर पर महामंत्री गुंजा पींचा,कोषाध्यक्ष अमीना हिरानी,एमएसएमई मो. अली हिरानी मौजूद रहें।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…