• September 11, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अंजोरा मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की आवश्यक कार्यकारणी बैठक में सम्मिलित हुए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अंजोरा मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की आवश्यक कार्यकारणी बैठक में सम्मिलित हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रेस्ट हाउस नगपुरा में आयोजित अंजोरा मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संबंध में आयोजित आवश्यक कार्यकारणी बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शामिल हुआ । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आवाह्नन पर 17 सितंबर नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है इसके अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
*कार्यक्रमों का आयोजन*
इस पखवाड़े में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीब वर्ग तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा और कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने और जनता तक सीधा पहुंचने का एक बड़ा अवसर होगा।
मुख्य वक्त कांति लाल जैन ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आवाह्नन पर मंडल स्तरीय होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान किया और कार्यक्रम को बेहतर तरीके से मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कांति लाल जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, दिनेश देशमुख महामंत्री यामनी हरमुख, चेतन साहू, नंदू निर्मलकर, शिव निषाद पूर्व जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर, दिव्या साहू, पुष्पा सिंह, रामकली साहू, छत्रपाल साहू, ओमकार देवांगन, विनोद साहू, ताम्रध्वज साहू, छत्रपाल साहू, देव प्रसाद, दिलीप साहू, राजेश हरमुख, गिरेश्वर देशमुख, झमनेश देशमुख, चमन यादव, त्रिलोक साहू, मुकेश मंडाले, मोहन ठाकुर, मनोज साहू जगदेव साहू शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…