• September 13, 2025

हड़ताल 26वें दिन भी जारी, एनएचएम कर्मचारी बेमेतरा धरना स्थल में डटे रहें, इधर कर्मचारियों की बड़ी बैठक सम्पन्न, निर्णय लिखित आदेश तक आंदोलन जारी रहेगा

हड़ताल 26वें दिन भी जारी, एनएचएम कर्मचारी बेमेतरा धरना स्थल में डटे रहें, इधर कर्मचारियों की बड़ी बैठक सम्पन्न, निर्णय लिखित आदेश तक आंदोलन जारी रहेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 26वें दिन भी हड़ताल जारी रहा।
आगे रणनीति एवं आंदोलन की स्थिति गतिविधि को और आगे की रणनीति तय करने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रायपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ की 10 सूत्रीय मांगों — जिनमें नियमितीकरण और ग्रेड पे प्रमुख हैं — पर सरकार द्वारा लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन हड़ताल को समाप्त करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहा है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर “मोदी की गारंटी” को पूरा करें।

कर्मचारियों की व्यथा:

कर्मचारियों ने कहा कि वे 18 अगस्त 2025 से जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते 20 वर्षों से बिना सामाजिक सुरक्षा, नौकरी की गारंटी और न्यूनतम वेतनमान के कार्य करने के बावजूद सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही।

जिलाध्यक्ष पूरन दास एवं जिला प्रवक्ता बृजेश कुमार दुबे ने कहा:

> “कोरोना काल सहित सभी आपात स्थितियों में एनएचएम कर्मियों ने अपनी सेवाएँ दीं। आज भी सीमित साधनों और कम वेतन पर ग्रामीण, वनांचल एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ दे रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेने के बजाय कर्मचारियों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। यदि समय रहते नियमितीकरण और ग्रेड पे पर निर्णय लिया जाता, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ संकट में न आतीं।”

*चिकित्सकों की राय:*

संघ के डॉ. अभिषेक कुमार यादव, एवं डॉ. सुमित कुमार मिश्रा ने कहा:

> “यह आंदोलन एनएचएम कर्मचारियों की 20 वर्षों से लंबित एवं मूलभूत मांगों के लिए है। सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।”

संघ की अपील:

एनएचएम कर्मचारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर 10 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की, ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ सामान्य हो सकें।

आज बेमेतरा धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएचएम संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ तृप्ति दुबे,डॉ. डोमन यादव,डॉ सुमित मिश्रा, डॉ. भारती यादव, डॉ. गोदावरी साहू, लक्ष्मी वर्मा, ममता निषाद एवं चन्द्रिका साहू, भूमिका वर्मा, मधु देशलहरे, कुसुम पटेल, दामानी पटेल, जितेंद्र लहरे,लक्ष्मी पटेल सहित जिले के लग भग 400 कर्मचारी डटे रहें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 94255 64553, 626574 1003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…