• September 13, 2025

नवरात्रि से पहले लिकेज व तकनीकी खामियां ठीक कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने महापौर अल्का बाघमार ने दिए निर्देश

नवरात्रि से पहले लिकेज व तकनीकी खामियां ठीक कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने महापौर अल्का बाघमार ने दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। शहर के नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में लिकेज व तकनीकी खराबी के चलते हो रही जल संकट को लेकर आज नगर निगम की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ जलगृह विभाग के सभी अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेकर फिल्टर प्लांट से लेकर टंकी व सप्लाई तक सभी खामियों को ठीक कर नवरात्रि से पहले पेयजल व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए है

बैठक में निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन कार्यपालन अभियंता आरके जैन सहायक अभियंता गिरीश दीवान उप अभियंता विनोद मांझी जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में महापौर अलका बाघमार ने एक-एक कर पानी की समस्या की जानकारी लेकर अधिकारियों को फिल्टर प्लांट में फिटकीरी एलम का पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ-साथ पानी शुद्धता पर विशेष ध्यान देने कहा शहर के कई वार्डो में पाईप लाईन फूटने व वाल लिकेज के चलते लो प्रेशर पर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी स्थानों पर लिकेज की शिकायत है उन्हे सूचीबद्ध कर प्राथमिकता से ठीक किया जाए

महापौर अलका बाघमार ने इंटकवेल व फिल्टर प्लांट में मोटर की वस्तुस्थिति की भी जानकारी ली तथा खराब हो रहे मोटर को गुणवत्ता के साथ ठीक करने कहा ताकि पानी सप्लाई प्रक्रिया बाधित न हो उन्होंने बघेरा में किए जा रहे मरम्मत कार्य के अलावा बोरसी,पोटिया टंकी जैसे क्षेत्रों में लिकेज बनाने मिशन मोड पर करने कहा है।

इसके अलावा जलगृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन द्वारा शहर के कई वार्डो में लो प्रेशर की एक मुख्य वजह नया के साथ साथ पुराना व डबल लाईन चालू रहने की जानकारी देने पर महापौर ने उसे चिन्हाकित कर प्राथमिकता से विच्छेद करने विस्तृत प्लान बनाकर कार्य करने कहा ताकि उंचाई क्षेत्र में भी प्रेशर के साथ पानी पहुंचे महापौर अलका बाघमार ने राज्य शासन से 15वे वित्त के तहत 24 एमएलडी स्वीकृति के बाद मोटर पम्प खरीदी व नई पानी टंकी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए है। साथ ही शिक्षक नगर पानी टंकी निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है इसके अलावा शिवनाथ नदी को प्रदूषण से रोकने पुलगांव नाला व शंकर नाला में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य चालू करने प्रक्रिया जल्द पूरी करने कहा हैं।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…