• September 15, 2025

डॉ आलोक दीक्षित ने पूरी की 100 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन, कट ऑफ समय से ९ घंटे पहले ख़त्म की दौड़

डॉ आलोक दीक्षित ने पूरी की 100 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन, कट ऑफ समय से ९ घंटे पहले ख़त्म की दौड़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भसीन स्पोर्ट्स द्वारा बैंगलोर के पास मरसांद्रा के जंगल में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ में लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया । दौड़ में अलग अलग दुरियों के लिए कैटेगरी निर्धारित की गई थी। इस दौड़ में दुर्ग के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक दीक्षित ने 100 किलोमीटरकी दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने यह दौड़ कट ऑफ समय से 9 घंटे पहले खत्म की और विजेता बने। डॉ. दीक्षित इसके पहले भी कई मैराथन व अल्ट्रा मैराथन में भाग ले चुके हैं । उन्होंने 42.2 किलोमीटर की १० से अधिक दौड़ पूरी की हैं।
इसके अलावा अल्ट्रा मैराथन में 45 ,50 ,63 , 80 किलोमीटर की कई दौड़ें भी पूरी कर चुके हैं ।
डॉ आलोक दीक्षित “ची रनिंग ” के सर्टिफाइड ट्रेनर भी हैं। बेंगलोर में आयोजित अल्ट्रा मैराथन दौड़ मैं उपलब्धि हासिल करने के लिए डॉ. दीक्षित को बधाई दी गई है।


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…