• September 15, 2025

संभाग प्रभारी नातू के नेतृत्व में मोदी को पोष्टकार्ड भेज कर धन्यवाद ज्ञापन

संभाग प्रभारी नातू के नेतृत्व में मोदी को पोष्टकार्ड भेज कर धन्यवाद ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। व्यवसायिक प्रकोष्ठ भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी विनायक नातू के नेतृत्व में गत दिनों देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी में नया परिवर्तन करके देश के लोगों को दस प्रतिशत तक टैक्स कटौती एवं कर प्रणाली का सरलीकरण किये जाने पर 1075 पोष्टकार्ड भेजकर धन्यवाद ज्ञापित करने का निर्णय लिया गया है इसके शुरुवाती चरण में पोष्ट कार्ड भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जिला संयोजक प्रणय महेश्वरी सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद थे। विनायक नातू को भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का दुर्ग संभाग प्रभारी बनाया गया है। श्री नातू पिछले ढ़ाई दशक से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय है इससे पूर्व जिला भाजपा के उपाध्यक्ष भी रह चुके है। श्री नातू पिछले विधानसभा के चुनाव में दुर्ग शहर विधानसभा के चुनाव संचालक भी थे। उनके बेहतर संचालन से भाजपा को दुर्ग में एतिहासिक जीत मिली है। श्री नातू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ छोटे व्यपारी फुठकर व्यपारी ठेले खोमचे व रोजमर्रा कारोबारियों के हित के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारियों को केन्द्र व राज्य शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने व्यवसायिक प्रकोष्ठ युद्ध स्तर पर काम करेगा।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…