• September 15, 2025

जिले में उद्योग विभाग द्वारा आरऐएमपी योजना अंतर्गत जेम पोर्टल कार्यशाला का आयोजन

जिले में उद्योग विभाग द्वारा आरऐएमपी योजना अंतर्गत जेम पोर्टल कार्यशाला का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। उद्योग विभाग द्वारा आरऐएमपी (राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस ) योजना के अंतर्गत आज जिला कार्यालय, बेमेतरा के दिशा सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे जेम (गवर्नमेंट ईमार्केटप्लेस ) पोर्टल कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में जेम टीम, रायपुर से विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने जिला स्तरीय शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय निविदा प्रक्रिया हेतु जेम पोर्टल पर क्रेता (बायर ) के रूप में ऑनबोर्डिंग की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें निविदा दस्तावेज तैयार करने, प्रकाशित करने एवं निविदा खोलने की प्रक्रिया का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को विक्रेता के रूप में जेम पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग करने, उत्पाद कैटलॉग तैयार करने, निविदाओं में भागीदारी हेतु आवेदन करने की विधि और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय उद्यमियों और शासकीय विभागों को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी एवं ऑनलाइन क्रय प्रक्रिया से जोड़ना है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जेम पोर्टल सरकारी खरीद की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और सरल बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। इस मंच के जरिए विभाग बिना किसी मध्यस्थ के सीधे गुणवत्तापूर्ण वस्तुएँ और सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अब से अधिकतर शासकीय क्रय इसी पोर्टल के माध्यम से हों। कलेक्टर ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्रय कार्यों में जेम पोर्टल का प्राथमिकता से उपयोग करे। निविदा दस्तावेज तैयार करने से लेकर प्रकाशित करने और निविदा खोलने तक की सभी प्रक्रियाएँ समयबद्ध और पूर्ण पारदर्शिता से की जाएँ। क्रय करते समय स्थानीय स्तर पर निर्मित एमएसएमई उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जिले के लघु उद्योगों और उद्यमियों को बढ़ावा मिल सके। विभागीय अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि पोर्टल पर उपलब्ध वस्तुएँ गुणवत्तापूर्ण हों और शासन को निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध हों।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देश दिए कि जेम पोर्टल से न केवल सरकारी धन की बचत होगी बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी। यह एक ऐसा मंच है जहाँ खरीदार और विक्रेता दोनों को समान अवसर मिलता है। अधिकारी-कर्मचारी इस पोर्टल के सभी फीचर्स का उपयोग करना सीखें और अपने विभाग में अन्य सहयोगियों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कलेक्टर ने एमएसएमईएस से जुड़े प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने उत्पादों को जेम पोर्टल पर पंजीकृत करें और राष्ट्रीय स्तर के बाजार से जुड़ें। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित उत्पादों की अच्छी गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धी मूल्य से न केवल स्थानीय बाजार बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई जा सकती है।

*जीईएम (जेम) पोर्टल का महत्व*
जेम पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक ऑनलाइन सार्वजनिक क्रय (ई-प्रोक्योरमेंट) प्लेटफ़ॉर्म है, जो विभिन्न शासकीय विभागों, संगठनों एवं उपक्रमों के लिए वस्तुओं एवं सेवाओं की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह पोर्टल न केवल प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाता है, बल्कि प्रतिस्पर्धा को बढ़ाकर सरकारी धन की बचत भी सुनिश्चित करता है।
आज आयोजित यह कार्यशाला जिला प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे न केवल अधिकारियों को ई-प्रोक्योरमेंट की बारीकियों की जानकारी मिली बल्कि स्थानीय एमएसएमईएस को भी राष्ट्रीय स्तर के बाजार तक पहुँचने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रेमलता, एडीएम श्री प्रकाश भारद्वाज, सर्व एसडीएम सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…