• September 16, 2025

नुआखाई जुहार भेंट उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नुआखाई जुहार भेंट उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुरैना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित नुआखाई जुहार भेंट उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ । इस अवसर पर उन्होंने सभी उत्कल समाज के गणमान्य जनों को प्रणाम कर नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर रिसाली निगम शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, सनिर साहू, शुभम वर्मा, पार्वती महानंद, एम. लक्ष्मण राव, डी. साई, मोहन बघेल, रतन सोना, बी श्रीनिवास, डी बालाजी, पी मधु, परमानंद सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि नुआखाई का पर्व हमें नई फसल के लिए आभार व्यक्त करने और समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमें समाज की एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नुआखाई के पावन पर्व को मनाना और समाज के बीच एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना था। विधायक ललित चंद्राकर ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना बढ़ती है।आगे श्री चंद्राकर ने बताया कि नुआखाई ओड़िशा का प्रमुख लोक-पर्व है, जो पश्चिम ओड़िशा के सीमावर्ती छत्तीसगढ़ में भी मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी के दिन मनाया जाता है और इसका शाब्दिक अर्थ है “नया खाना”। उन्होंने कहा कि नुआखाई के अवसर पर लोग एक-दूसरे के घर आते-जाते हैं और “नुआखाई जुहार” और “भेंट जुहार” कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
यह पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नुआखाई के अवसर पर हम अपनी एकता और समरसता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाते हैं और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…