• September 16, 2025

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी संभालेंगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी संभालेंगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हो रही है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले में भी विशेष रूप से “एक पेड़ माँ के नाम” एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस महाअभियान की जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी को सौंपी गई है।

अभियान के अंतर्गत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को नागरिक अपनी माँ के नाम से समर्पित करेंगे। साथ ही हर पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्रधानमंत्री के संकल्प “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” को आगे बढ़ाया जा सके।

जिन ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलेगा, उनमें भिंभौरी, हरदी, भालेसर, तिलई, मोवली, नेवनारा, बोरसी, गुधेली, चण्डी, करेली, कोहरिया, देवसरा और खुडमुड़ी शामिल हैं।

इस अवसर पर कल्पना योगेश तिवारी ने कहा, “यह अभियान केवल पौधा लगाने का नहीं, बल्कि माँ के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर हम सभीको संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता को आदत और वृक्षारोपण को परंपरा बनाएँ। यही आने वाली पीढ़ियों को हरित और स्वच्छ भविष्य देने का मार्ग है।”

इस अभियान में सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे। पौधारोपण, सफाई कार्य और जनजागरूकता कार्यक्रम के जरिए इस महाअभियान को ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…