• September 18, 2025

कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट कांग्रेस दिग्गजों संग पहुँचे वोरा निवास

कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट कांग्रेस दिग्गजों संग पहुँचे वोरा निवास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री सचिन पायलट आज “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत दुर्ग पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहर के मध्य स्थित हिंदी भवन के सामने आयोजित आमसभा को संबोधित किया।

सभा में उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाई और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर नागरिक को सजग रहना होगा। उनके उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार हुआ।

*वोरा निवास पर आत्मीय मुलाकात*
सभा के उपरांत सचिन पायलट दुर्ग स्थित वोरा निवास पहुँचे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने स्व. वोरा जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी वोरा से भेंट की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, अरविंद वोरा से भी आत्मीय भेंट हुई। मुलाक़ात के दौरान अरुण वोरा ने स्मृतियाँ साझा करते हुए बताया कि सचिन पायलट जी के पिताजी, राजेश पायलट जी भी उस समय दुर्ग आ चुके थे, जब श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तब राजेश पायलट केंद्र सरकार में परिवहन विभाग के मंत्री थे और उन्होंने दुर्ग शहर के विकास हेतु कई स्वीकृतियाँ प्रदान की थीं।

अरुण वोरा ने यह भी कहा कि आज सचिन पायलट जी के आगमन से दुर्ग के युवाओं में एक नया उत्साह दिख रहा है। “जो युवा अब तक उन्हें सिर्फ मोबाइल की रीलों और समाचारों में देखते थे, वे आज उनसे आमने-सामने मिलकर बेहद प्रसन्न हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान जननायक श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में ज़ोरों-शोरों से चल रहा है।”

*आत्मीय पल*
मुलाक़ात के दौरान जब सचिन पायलट ने शांति देवी वोरा जी को अपना परिचय देते हुए कहा – “मैं सचिन पायलट हूँ” – तो शांति देवी जी भावुक हो उठीं और मुस्कुराते हुए बोलीं – “मैं आपके पिताजी को बहुत अच्छे से जानती थी… और आपको भी पहचानती हूँ।” इस आत्मीय क्षण ने पूरे वातावरण को भावनाओं से भर दिया।

दोनों परिवारों ने पुराने रिश्तों को याद किया और आत्मीय जुड़ाव फिर से ताज़ा हुआ। परिवार की अन्य सदस्याएँ श्रीमती लक्ष्मी वोरा, श्रीमती मंजन वोरा, सुमित वोरा, मिमांसा वोरा, संदीप वोरा और ऋषिका वोरा ने भी सचिन पायलट से आत्मीय मुलाकात की। पूरा वातावरण पारिवारिक और आत्मीय रहा।

*कांग्रेस के दिग्गज नेता भी रहे साथ*
सचिन पायलट के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी वोरा निवास पहुँचे। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल सहित अन्य नेता शामिल रहे।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…